प्रतापगढ़.सड़क घेरकर कार पर केक काटना पड़ा भारी, रील वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

प्रतापगढ़.सड़क घेरकर कार पर केक काटना पड़ा भारी, रील वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

 

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

हथिगवां पुलिस ने बर्थडे बॉय समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई अज्ञात बाइक सवार और कार मालिक पर भी मुकदमा

कुंडा/प्रतापगढ़। सड़क घेरकर कार पर सवार होकर जन्मदिन का जश्न मनाते हुए स्टंटबाजी करना युवकों को भारी पड़ गया। जन्मदिन के दौरान सड़क पर कार खड़ी कर केक काटने और बाइक सवारों के साथ स्टंट करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर रील के रूप में वायरल होने के बाद हथिगवां पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, सड़क पर यातायात बाधित करते हुए जन्मदिन मनाने और स्टंटबाजी करने के मामले में बर्थडे बॉय आकाश पासी, विकास पासी, कई अज्ञात बाइक सवारों तथा डिजायर कार के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकाश पासी और विकास पासी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वीडियो में शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

बताया जा रहा है कि युवकों ने सड़क पर कार को खड़ा कर घेराबंदी जैसी स्थिति बनाकर जन्मदिन का केक काटा और इस दौरान जमकर स्टंटबाजी की। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

हथिगवां पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सड़क पर यातायात बाधित करना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना और सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों का प्रदर्शन करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें