प्रतापगढ़ सई नदी पर सेतु निर्माण की मांग, क्षेत्रवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़ सई नदी पर सेतु निर्माण की मांग, क्षेत्रवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। पांचो सिद्ध वनवीर काछ, सुखपाल नगर और मां ज्वालामुखी धाम मझिलहा को आपस में जोड़ने के लिए सई नदी पर सेतु निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने बताया कि सई नदी पर पुल का निर्माण होने से आसपास के गांवों के लोगों और श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच संपर्क भी सुगम हो जाएगा।

ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में सई नदी पर पुल के अभाव में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को आवागमन के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। धार्मिक आयोजनों और विशेष अवसरों पर यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सेतु निर्माण होने के बाद पांचो सिद्ध वनवीर काछ, सुखपाल नगर और मां ज्वालामुखी धाम मझिलहा सीधे संपर्क में आ जाएंगे। इससे न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए सई नदी पर जल्द से जल्द सेतु निर्माण कराए जाने की मांग की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें