प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में 64.93 लाख के दुरुपयोग मामले में कार्रवाई का इंतजार, तीन दिन की मियाद पूरी

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में 64.93 लाख के दुरुपयोग मामले में कार्रवाई का इंतजार, तीन दिन की मियाद पूरी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।  राजकीय मेडिकल कॉलेज में नियमों को दरकिनार कर की गई खरीदारी और सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में लोक लेखा समिति के समक्ष अपर मुख्य सचिव अमित घोष द्वारा मांगी गई तीन दिन की मियाद पूरी हो गई है। अब इस मामले में शासन स्तर पर होने वाली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

लोक लेखा समिति के समक्ष अपर मुख्य सचिव ने मामले में तीन दिवस के भीतर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद अब यह देखना अहम होगा कि शासन मेडिकल कॉलेज प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कदम उठाता है।

मामला राजकीय मेडिकल कॉलेज में जेम पोर्टल के माध्यम से की गई करोड़ों रुपये की खरीदारी से जुड़ा है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा वित्त नियंत्रक की सहमति लिए बिना कई महंगी वस्तुओं की खरीदारी की गई। नियमों की अनदेखी कर की गई इस खरीदारी को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित किए गए थे।

मामले से संबंधित खबरों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से जांच कराई थी। जांच में प्रकाशित समाचारों में उठाए गए प्रमुख बिंदु सही पाए जाने की बात सामने आई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट में 64.93 लाख रुपये की धनराशि के दुरुपयोग का उल्लेख किया गया है। अब तीन दिन की मियाद समाप्त होने के बाद शासन की कार्रवाई का इंतजार है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होती है या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें