बलरामपुर में 11वीं शरीफ को लेकर उत्साह, 24 सितंबर को मनाया जाएगा त्योहार
संवाददाता अब्दुल मजीद बलरामपुर। 13 सितंबर को 11वीं का चांद नजर आने के बाद 11वीं शरीफ का त्योहार 24 सितंबर को मनाया जाएगा। त्योहार की तारीख तय होने के बाद मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है। 11वीं शरीफ के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समुदाय के लोग अकीदत और श्रद्धा के साथ त्योहार मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। त्योहार को लेकर स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
ये भी पढ़ें एटा-अलीगढ़ हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी डिजायर, पांच लोग गंभीर घायल।











