त्योहारों को लेकर एटा पुलिस अलर्ट, थानों में हुई पीस कमेटी की बैठक

त्योहारों को लेकर एटा पुलिस अलर्ट, थानों में हुई पीस कमेटी की बैठक

संवाददाता योगेन्द्र सिंह 

संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेगा पुलिस बल, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

एटा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर एटा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में थाना क्षेत्रों के संभ्रांत नागरिकों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बैठक में मौजूद लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया।

अधिकारियों ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और बिना पुष्टि के कोई सूचना सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर प्रसारित न करने की अपील की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी विवाद, संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था से संबंधित मामले की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। एटा पुलिस ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें