प्रयागराज: बाढ़ में फंसे मवेशियों को चारा पहुंचाकर राकेश यादव ने निभाई जिम्मेदारी

कौड़िहार में बाढ़ पीड़ितों के मवेशियों के लिए भूसे का वितरण, भाजपा नेता राकेश यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ

कौड़िहार, प्रयागराज : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण कौड़िहार ब्लॉक के कछारी क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रभावित लोग सरांय जयराम में स्थापित बाढ़ राहत चौकी पर शरण लिए हुए हैं। उनके साथ उनके मवेशी भी सुरक्षित स्थानों पर रखे गए हैं।

बाढ़ के इस संकट काल में जहां आमजन के लिए राहत सामग्री वितरित की जा रही है, वहीं मवेशियों की जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा नेता एवं कौड़िहार के पूर्व कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव ने बाढ़ चौकी में रह रहे बाढ़ पीड़ितों के मवेशियों के लिए भूसे का वितरण किया।

राकेश यादव ने कहा कि “बाढ़ के समय इंसानों के साथ जानवरों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। हम सब मिलकर इस संकट का सामना करेंगे।” इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के जिला मंत्री तुलसीराम सरोज, राजेन्द्र मिश्र, रामसिंह यादव, आनंद पाण्डेय, संजय यादव, सयाने यादव समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं पशु चिकित्साधिकारी आलोक चौधरी भी मौजूद रहे।

स्थानीय प्रशासन और समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर राहत कार्यों को गति दी जा रही है। प्रतिदिन पीड़ितों को भोजन, फल और आवश्यक सामग्री मुहैया कराई जा रही है।

बाढ़ प्रभावितों ने भूसे के वितरण पर राहत की सांस ली और भाजपा नेता के इस प्रयास की सराहना की।

ये भी पढ़ें ARTO पुष्पांजलि मित्रा की गाड़ी के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट पर उठे सवाल, नियमों की अनदेखी पर उठी उंगलियां

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया