ARTO पुष्पांजलि मित्रा की गाड़ी के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट पर उठे सवाल, नियमों की अनदेखी पर उठी उंगलियां
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर: जिले में यातायात नियमों को लेकर सख्ती जारी है, लेकिन इसी बीच ARTO पुष्पांजलि मित्रा की गाड़ी से जुड़ा एक सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी का प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) मौजूद नहीं है, जिससे नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जिला प्रशासन और परिवहन विभाग लगातार आम जनता को नियमों के पालन की हिदायत दे रहा है। ओवरलोडिंग, नो-पार्किंग और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। लेकिन जब खुद जिम्मेदार अधिकारी की गाड़ी नियमों की अनदेखी करती नजर आए, तो यह व्यवस्था पर सवालिया निशान है।
हाल की प्रमुख कार्रवाइयाँ:
- ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान में तीन ट्रक सीज
- नो-पार्किंग में खड़े 60 वाहनों का चालान, 22 सीज
- प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर जुर्माने की प्रक्रिया शुरू
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अगर पुष्पांजलि मित्रा की गाड़ी बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के चल रही है तो क्या उनके खिलाफ वैसी ही कार्रवाई होगी जैसी आम जनता पर होती है? नियम सबके लिए समान हैं, चाहे वह अधिकारी हों या आम नागरिक।
प्रशासन से इस मामले में स्पष्ट जवाब की अपेक्षा की जा रही है। यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो जवाबदेही तय होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें आगरा भाजपा नेता सुमित दिवाकर पर जानलेवा हमला, शाह मार्केट में दिनदहाड़े चली गोली












