आगरा भाजपा नेता सुमित दिवाकर पर जानलेवा हमला, शाह मार्केट में दिनदहाड़े चली गोली

आगरा भाजपा नेता सुमित दिवाकर पर जानलेवा हमला, शाह मार्केट में दिनदहाड़े चली गोली

मंडल संवाददाता अमित चौहान आगरा। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक शाह मार्केट में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता सुमित दिवाकर पर बेखौफ हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। फायरिंग की इस घटना में सुमित दिवाकर के कान और हाथ में चोटें आई हैं। मौके पर भगदड़ मच गई और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पीछे से गोली चलाई, लेकिन गनीमत रही कि भाजपा नेता बाल-बाल बच गए। गोलीकांड की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हमले के पीछे पुराना विवाद, हमलावर फरार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। चाँद के इशारे पर सोहेल, शाहरुख और राजा नामक युवकों ने हमले को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पुलिस आयुक्त सक्रिय, फॉरेंसिक टीम जुटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने स्वयं मामले की कमान संभाली है। उनके निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई है और फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। डीसीपी सोनम कुमार ने अस्पताल जाकर घायल भाजपा नेता से मुलाकात की और जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी का दावा किया।

कमिश्नरेट सिस्टम पर उठे सवाल

दिनदहाड़े शहर के बीचोबीच हुए इस हमले ने कमिश्नरेट सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा नेताओं और हिंदूवादी संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई है, जो हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रही है।

राजनीतिक रंजिश या आपराधिक साजिश?

पुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह हमला राजनीतिक रंजिश का परिणाम है या किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा इसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

आयुक्त का सख्त संदेश

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने स्पष्ट कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ये भी पढ़ें एटा: एसडीएम भावना विमल का औचक निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें