झांसी: कोटेदार की करतूत: राशन की जगह तौल रहा ईंट-गुम्मा, वीडियो वायरल

कोटेदार की मनमानी: राशन की जगह तौले ईंट-गुम्मा, वीडियो वायरल

सरकारी योजना में सेंध: कोटेदार ने राशन की जगह तौली ईंट, लाभार्थी परेशान

झांसी/टहरौली: उत्तर प्रदेश सरकार भले ही भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। टहरौली तहसील के अंतर्गत आने वाले *बाँसर गांव* में सरकारी राशन वितरण में कोटेदार की भारी मनमानी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने व्यवस्था की पोल खोल दी है।

वायरल वीडियो में कोटेदार राशनकार्ड धारकों से अंगूठा लगवाते हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन अनाज की जगह ईंट और गुम्मा तौलते हुए नजर आता है। वीडियो में कुछ चावल तौलने की झलक भी देखी जा सकती है, लेकिन स्पष्ट रूप से दिखता है कि कोटेदार राशन वितरण की प्रक्रिया का मजाक बना रहा है।

महीने से नहीं मिला राशन

स्थानीय ग्रामीणों और हितग्राहियों ने *दैनिक चक्र* की टीम को बताया कि पिछले तीन महीने से उन्हें राशन नहीं मिला है। प्रत्येक बार अंगूठा लगवाने के बाद अगले दिन राशन देने का वादा किया जाता है, लेकिन अब तक कोई वितरण नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार द्वारा हर बार केवल झूठा आश्वासन दिया जाता है।

सरकारी प्रणाली को दरकिनार

गौरतलब है कि सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राशन वितरण प्रणाली को ई-पॉस मशीनों और इलेक्ट्रॉनिक तराजू से जोड़ा है। इसका उद्देश्य यह था कि लाभार्थी को उचित मात्रा में राशन मिले और बिना वितरण के पर्ची न कटे। लेकिन बाँसर गांव में कोटेदार इस प्रणाली को ठेंगा दिखा रहा है।

जांच की मांग

इस तरह के आरोप गंभीर चिंता का विषय हैं। स्थानीय प्रशासन और आपूर्ति विभाग से अपील है कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें ताकि ग्रामीणों को उनका हक समय से मिल सके।

ये भी पढ़ें सेरिया में तमंचे के बल पर बदमाशों ने की व्यापारी के साथ लाखों रुपए के आभूषणों की लूटपाट

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया