एटा जेल में राखी का उत्सव, 700 से अधिक कैदियों की कलाई पर सजी राखियां

एटा जेल में राखी का उत्सव, 700 से अधिक कैदियों की कलाई पर सजी राखियां

एटा। रक्षाबंधन के अवसर पर जिला कारागार में भावुक नज़ारे देखने को मिले, जब 700 से अधिक कैदियों की कलाई पर उनकी बहनों ने राखियां बांधीं। सुबह 8 बजे से ही दूर-दराज़ से आई बहनें अपने भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं। तेज बारिश भी भाई-बहन के इस स्नेह उत्सव में बाधा नहीं डाल सकी।

बहनों ने राखी बांधते हुए भाइयों की लंबी उम्र और शीघ्र रिहाई की कामना की, वहीं कैदियों ने भी हर संभव मदद का वादा किया। एक कैदी ने भावुक होकर कहा कि जेल से निकलते ही वह सबसे पहले अपनी बहन की शादी करेगा।

जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। दोपहर तक 600 से अधिक बहनें राखी बांध चुकी थीं, और अनुमान है कि यह क्रम शाम 4 बजे तक जारी रहेगा, ताकि हर कैदी को इस पवित्र अवसर पर बहन से मिलने का मौका मिल सके।

ये भी पढ़ें संभल के CO अनुज चौधरी को मिला प्रमोशन, डिप्टी एसपी से बने एडिशनल एसपी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal