अल्ट्राटेक सीमेंट की मात्रा और गुणवत्ता पर हुई तकनीकी चर्चा: इंजीनियरों ने दिए जरूरी सुझाव, सैकड़ों मिस्त्रियों ने लिया हिस्सा- पवन सिंह!!

अल्ट्राटेक सीमेंट की मात्रा और गुणवत्ता पर हुई तकनीकी चर्चा: इंजीनियरों ने दिए जरूरी सुझाव, सैकड़ों मिस्त्रियों ने लिया हिस्सा- पवन सिंह!!

संवाददाता पवन कुमार पांडे बाघराय

प्रतापगढ़: जनपद के भाव चौराहे पर स्थित गौरव इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर पवन सिंह के नेतृत्व में अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से भव्य मिस्त्री भाइयों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब सैकड़ो मिस्त्री भाइयों ने सहभागिता की। संगोष्ठी का उद्देश्य निर्माण कार्यों में सीमेंट की सही मात्रा, गुणवत्ता और उपयोग की तकनीकी जानकारी को लेकर मिस्त्रियों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में अल्ट्राटेक सीमेंट के इंजीनियर चंदन तथा टेक्निकल मैनेजर नीरज शुक्ला की मौजूदगी में निर्माण कार्यों से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने भवन निर्माण में सीमेंट की उचित मात्रा निर्धारित करने, मिश्रण तैयार करने की सही प्रक्रिया तथा निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मिस्त्रियों ने भी निर्माण कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और सीमेंट के उपयोग से जुड़े सवाल रखे, जिनका तकनीकी टीम द्वारा समाधान बताया गया। गौरव इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर पवन सिंह ने सभी मिस्त्री भाइयों को उचित उपहार देकर स्वागत अभिनन्दन करते हुए कहा कि ऐसी बैठकों से निर्माण क्षेत्र से जुड़े कारीगरों को नई तकनीकी जानकारी मिलती है और बेहतर गुणवत्ता वाले निर्माण को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मिस्त्रियों ने भी तकनीकी जानकारी को उपयोगी बताया। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में SBI कर्मचारियों ने बैज पहनकर जताया विरोध, हड़ताल का असर संभव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें