अवधेश विद्या निकेतन में नए प्रधानाचार्य ने संभाला कार्यभार
संवाददाता -सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़। अवधेश विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में सोमवार को वरिष्ठ शिक्षक ज्ञानप्रकाश मिश्रा ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विद्यालय परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर साथी शिक्षकों ने नवागत प्रधानाचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मुंह मीठा कराया। प्रधानाचार्य ज्ञानप्रकाश मिश्रा ने विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस दौरान बीपी सिंह, सुनील शुक्ला, रमाशंकर तिवारी, मनीष सिंह, वंदना श्रीवास्तव, राकेश सिंह, बृजेश सिंह, मुकेश गुप्ता, अमित कुमार मिश्रा, आशीष, संदीप समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।











