SSP के आदेश के बाद भी नहीं हुआ पुलिसकर्मियों का रिलीव, थानों में मनमानी के आरोप

SSP के आदेश के बाद भी नहीं हुआ पुलिसकर्मियों का रिलीव, थानों में मनमानी के आरोप

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा में पुलिस विभाग के अंदर तबादला आदेशों के अनुपालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि SSP डॉ. इलामारान के निर्देश के बावजूद कुछ पुलिसकर्मियों को संबंधित थानों से अभी तक रवाना नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि मारहरा थाने से मुकेश कुमार, जसरतपुर थाने से ओमवीर, मिरहची थाने से सिपाही पवन चौधरी और दरोगा अभिषेक तोमर को आदेश के बावजूद रिलीव नहीं किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ पुलिसकर्मी तबादला रुकवाने या अपनी पसंद की पोस्टिंग हासिल करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। वहीं, लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि यदि उच्चाधिकारियों के आदेश जारी हो चुके हैं तो संबंधित थानों से पुलिसकर्मियों को रवाना करने में देरी क्यों हो रही है? क्या आदेशों के अनुपालन में किसी स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है?

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें