टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाला गिरफ्तार

टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाला गिरफ्तार

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा प्रतापगढ़। थाना बाघराय पुलिस ने जियो मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने तथा पुलिस के कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 05 अक्टूबर 2026 को ग्राम छेवंगा स्थित जियो मोबाइल टावर पर सुरेश सरोज पुत्र स्वर्गीय महावीर सरोज, निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर सिया, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ टावर पर चढ़ गया था और आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर उसे सकुशल टावर से नीचे उतारा।

मामले में थाना बाघराय पर मु0अ0सं0 260/2026, धारा 221/226/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम:

उ0नि0 विनोद सिंह यादव, का0 अरविन्द कुमार भारती एवं का0 सुनील कुमार, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें