एनटीपीसी ऊंचाहार में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 500 से अधिक श्रमिकों की हुई जांच

एनटीपीसी ऊंचाहार में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 500 से अधिक श्रमिकों की हुई जांच

संवाददाता धीरेंद्र कुमार | ऊंचाहार, रायबरेली

अनुबंधित श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को एनटीपीसी ऊंचाहार के क्लिन सेंटर में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन एनटीपीसी ऊंचाहार, कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली, ESIC रायबरेली और श्रम विभाग लखनऊ के संयुक्त समन्वय से किया गया, जिसमें 500 से अधिक श्रमिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

शिविर में जीवन ज्योति एनटीपीसी अस्पताल, ESIC रायबरेली, जिला अस्पताल रायबरेली और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ऊंचाहार की संयुक्त चिकित्सा टीमों ने श्रमिकों की जांच की। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया।

इस दौरान ESIC अधिकारियों ने श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अंतर्गत मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही श्रमिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, संभावित बीमारियों की समय रहते पहचान तथा उन्हें उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा। शिविर में श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पहल की सराहना की।

एनटीपीसी ऊंचाहार की ओर से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को श्रमिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें