नवाबगंज और श्रृंगवेरपुर मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील

नवाबगंज और श्रृंगवेरपुर मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील

प्रयागराज। नवाबगंज और श्रृंगवेरपुर मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हुई। बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने की अपील की गई।

श्रृंगवेरपुर धाम मंडल की बैठक मोहरब ग्राम सभा मुख्यालय में हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गांव और परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे नवाबगंज से सोरांव के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

बैठक में मुख्य अतिथि राकेश शुक्ला ने पदाधिकारियों का वृत्त लिया और अनुपस्थित कार्यकर्ताओं के कारणों की जानकारी लेते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता बनाए रखने की अपील की। मंडल प्रवासी सुरेंद्र मिश्रा ने शक्ति केंद्र प्रवासियों और प्रभारियों से अपने-अपने नियुक्त क्षेत्रों में नियमित रूप से जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क और संवाद से संगठनात्मक जुड़ाव मजबूत होता है।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री अवधेश मिश्रा ने किया। इस दौरान शशिकांत शर्मा गुड्डू, जगदीश पटेल, अशोक भट्ट, तीरथ केसरवानी, कौशलेंद्र तिवारी, प्रेमचंद अंबेडकर, डॉ. सरोज मिश्रा, जंगी लाल मौर्य, शिव शंकर पांडे, विनोद गुप्ता, दिलीप पुष्पकर, पंकज पांडे, शारदा पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, नवाबगंज स्कूल में भी मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने की। मुख्य वक्ता मंडल प्रभारी प्रकाश तिवारी ने कार्यकर्ताओं से 7 अक्टूबर को नवाबगंज से भोला कोल्ड स्टोरेज, सोरांव में आयोजित सेवा संकल्प अभियान में शामिल होने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि विनोद ओझा ने भी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष देवी प्रसाद पांडे, संजय सिंह, संजीव सिंह, धर्मेंद्र पांडे, सुनील शुक्ला, कन्हैया लाल पटेल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रामधनी पटेल, सोनम गुप्ता, पंकज तिवारी, अजय पटेल, पीयूष ओझा, राजेंद्र पटेल, सरिता रानी, प्रतिभा रानी, मोनिका शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें