दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, उत्तरकाशी में 4.4 तीव्रता का भूकंप

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, उत्तरकाशी में 4.4 तीव्रता का भूकंप

संवाददाता : दैनिक चक्र

दिल्ली-NCR में आज रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी रात 10:23 बजे रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र खदून लगा गवाली से करीब 22 किलोमीटर दूर बताया गया है।

भूकंप के झटके उत्तराखंड के कई जिलों के अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।

भूकंप के दौरान क्या करें?

भूकंप के दौरान अपनी गतिविधियां कम रखें और किसी सुरक्षित स्थान पर रहें। कंपन बंद होने तक घर के अंदर हैं तो अंदर ही रहें।

  • जमीन पर बैठ जाएं और मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे जाकर खुद को सुरक्षित करें।
  • टेबल उपलब्ध न हो तो सिर और चेहरे को अपनी बाहों से ढककर किसी सुरक्षित कोने में झुक जाएं।
  • खिड़कियों, शीशों, दरवाजों, दीवारों और गिर सकने वाली वस्तुओं से दूर रहें।
  • यदि भूकंप के समय बिस्तर पर हैं तो वहीं रहें और सिर को तकिये से सुरक्षित करें।
  • कंपन के दौरान बाहर निकलने के लिए जल्दबाजी न करें। अधिकांश चोटें बाहर निकलने की कोशिश के दौरान हो सकती हैं।
  • बिजली जाने या फायर अलार्म और स्प्रिंकलर सिस्टम के सक्रिय होने के लिए तैयार रहें।

अगर आप बाहर हैं तो क्या करें?

यदि आप भूकंप के समय बाहर हैं तो वहीं सुरक्षित स्थान पर रहें और इमारतों, पेड़ों, स्ट्रीट लाइट्स तथा बिजली के तारों से दूर रहें।

खुली जगह में हैं तो कंपन पूरी तरह रुकने तक वहीं रहें। भूकंप के दौरान सबसे बड़ा खतरा इमारतों से गिरने वाली वस्तुओं और मलबे से हो सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें