एनटीपीसी संयंत्र में कॉपर ट्यूब चोरी करते युवक गिरफ्तार, छह टुकड़े बरामद

एनटीपीसी संयंत्र में कॉपर ट्यूब चोरी करते युवक गिरफ्तार, छह टुकड़े बरामद

ऊंचाहार/रायबरेली। संवाददाता धीरेंद्र कुमार

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित एनटीपीसी संयंत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे एक युवक को सुरक्षा कर्मियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कॉपर (तांबे) ट्यूब के छह कटे हुए टुकड़े बरामद किए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी परिसर में कॉपर ट्यूब चोरी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों द्वारा निगरानी बढ़ाई गई थी। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों को एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में नजर आया। बताया जा रहा है कि युवक प्लांट परिसर से कॉपर ट्यूब लेकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था।

सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कॉपर ट्यूब के छह कटे हुए टुकड़े बरामद हुए।

पकड़े गए युवक की पहचान प्रमोद कुमार निवासी विकई गांव, ऊंचाहार क्षेत्र के रूप में हुई है। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को ऊंचाहार कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, एनटीपीसी प्रबंधन की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की घटना में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें