प्रतापगढ़ बाबागंज में निकली PDA साइकिल यात्रा, गुड्डन राज पासी ने जताया साथियों का आभार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। बाबागंज/प्रतापगढ़। विधानसभा बाबागंज-245 में 5 सितंबर को PDA साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सहभागिता की।
यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी साथियों के प्रति समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुड्डन राज पासी ने आभार जताया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्थन और सहभागिता PDA की एकता एवं सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती प्रदान करती है।
इस दौरान “PDA एकता जिंदाबाद”, “सामाजिक न्याय जिंदाबाद” और “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए गए।










