प्रतापगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत शहीद उद्यान पार्क, कंपनी गार्डन में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव उद्बोधन का प्रसारण उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सुना।
उद्बोधन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में सहभागिता की और सेवा, सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अवधेश चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री के उद्बोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में विकसित भारत के संकल्प के प्रति उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा एवं सुशासन के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया।













