प्रतापगढ़ पुलिस ने उतारा रील का बुखार पट्टी के मुख्य चौराहे पर बाइक से खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी, 17 हजार रुपये का चालान
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ के पट्टी मुख्य चौराहे पर सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में एक युवक को खतरनाक स्टंट करना भारी पड़ गया। वायरल वीडियो में युवक चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता और चौराहे के बीच बाइक खड़ी कर उस पर खड़े होकर करतब दिखाता नजर आया।
राहगीर ने स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की गई और 17,000 रुपये का चालान काटा गया।
पुलिस की कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि सड़क पर स्टंटबाजी कर रील बनाना जानलेवा साबित हो सकता है। लाइक और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।











