लालगंज में आशा कार्यकत्रियों का हल्लाबोल
संवाददाता -सदानंद द्विवेदी
लालगंज। मानदेय बढ़ाने और राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने गुरुवार को लालगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां हाईवे पर उतरीं और इंदिरा चौक तक जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
कार्यकत्रियों ने ₹21 हजार मानदेय, राज्यकर्मी का दर्जा, कमीशन प्रथा बंद करने तथा नियमित मानदेय की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आशा-संगिनी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।











