प्रतापगढ़ देवली गांव में बच्चों के टीकाकरण और सड़क की बदहाली का मामला पहुंचा अधिकारियों तक, निरीक्षण कर दिए निर्देश

प्रतापगढ़ देवली गांव में बच्चों के टीकाकरण और सड़क की बदहाली का मामला पहुंचा अधिकारियों तक, निरीक्षण कर दिए निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।  शिकायत के क्रम में 14 अक्टूबर को ग्राम देवली (फूलपुर) का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित प्रकरण की जांच की गई। इस दौरान ग्रामीणों से बच्चों के टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली गई। गांव में बच्चों का टीकाकरण नहीं होने की जानकारी मिलने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी को तत्काल टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके।

वहीं, गांव में सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए लीलापुर से सण्डवा चंद्रिका तक सड़क की मरम्मत कराने के लिए अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें