प्रतापगढ़ में चारपाई पर मिला 30 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

 

प्रतापगढ़ में चारपाई पर मिला 30 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

मानिकपुर के यादव पट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

प्रतापगढ़। जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के यादव पट्टी ग्राम सभा में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय अमरेश सरोज का शव चारपाई पर मिला। युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर मानिकपुर थाना अध्यक्ष पंकज राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से संबंधित जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें