प्रतापगढ़ भरत-मिलाप की तैयारियां तेज, डीएम अभिषेक पाण्डेय ने मेला स्थल का किया निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। ऐतिहासिक भरत-मिलाप मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने मेला स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मेले की तैयारियों को देखा गया। इस बार भरत-मिलाप को और भी भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।











