बाबागंज ब्लॉक प्रमुख मालती देवी की बेटी किरण के आकस्मिक निधन से परिवार में पसरा मातम, क्षेत्र में शोक की लहर

बाबागंज ब्लॉक प्रमुख मालती देवी की बेटी किरण के आकस्मिक निधन से परिवार में पसरा मातम, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लॉक प्रमुख मालती देवी पत्नी रामजस सरोज की बेटी किरण के आकस्मिक निधन की दुखद खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस असहनीय क्षति से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में अपनों की खुशियां और मुस्कान हुआ करती थीं, वहां अचानक छाए इस दुख ने सभी को गहरे शोक में डुबो दिया है।

किरण के असमय चले जाने से परिवार के लोगों के लिए इस दुख को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। उनके निधन की खबर से शुभचिंतकों और परिचितों में भी गहरी संवेदना व्याप्त है। हर कोई शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में ढांढस बंधा रहा है।

एक बेटी का यूं अचानक बिछुड़ जाना परिवार के लिए ऐसी पीड़ा है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं। इस दुख की घड़ी में सभी की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

ईश्वर दिवंगत किरण की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके माता-पिता सहित पूरे परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें