बलरामपुर शहर को मिले नए मुफ्ती, हजरत मुफ्ती अब्दुस सलाम साहब को सौंपी गई जिम्मेदारी

बलरामपुर शहर को मिले नए मुफ्ती, हजरत मुफ्ती अब्दुस सलाम साहब को सौंपी गई जिम्मेदारी

बलरामपुर। संवाददाता अब्दुल मजीद। बलरामपुर शहर में हजरत मुफ्ती अब्दुस सलाम साहब को शहर का मुफ्ती नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 23 अक्टूबर, शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद आयोजित बैठक में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हजरत अल्लामा मुफ्ती हफीजुल्लाह खान नईमी साहब एवं हजरत अल्लामा कमाल अख्तर कादरी साहब की मौजूदगी में हुई बैठक में हजरत मुफ्ती अब्दुस सलाम साहब को बलरामपुर शहर के मुफ्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नियुक्ति के बाद अब हजरत मुफ्ती अब्दुस सलाम साहब बलरामपुर शहर में मुफ्ती के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों में खुशी का माहौल है।

दैनिक चक्र – निडर • निष्पक्ष • निर्भीक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें