प्रतापगढ़ दिल्ली महारैली में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना

ट्रेन और बसों से दिल्ली पहुंचेगा कांग्रेसियों का जत्था, डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस की महारैली ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ एवं ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ में शामिल होने के लिए शनिवार को प्रतापगढ़ से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों मां बाराही देवी धाम जंक्शन, दादूपुर, रानीगंज, मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन, प्रतापगढ़, मां चंडिका देवी धाम जंक्शन और अंतू से सैकड़ों कार्यकर्ता काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एवं पद्मावत एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

वहीं, रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता सांसद प्रमोद तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष और रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में बसों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली रवाना होने को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ता एक नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होंगे।

और पढ़ें

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की 860 पुडियां सहित कुल 969 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 01 करोड रूपये) स्मैक बिक्री के कुल 174990/- रूपये नगद, 03 अंगूठी पीली धातु, 04 मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनी के बरामद ।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार द्वारा आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108, नोएडा में दीप प्रज्वलित कर ‘यातायात माह – 2026’ का शुभारंभ किया गया तथा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत गो-आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई एवं विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal