जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी
गाजियाबाद।दिनांक: 31/10/2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ द्वारा जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित ई.वी.एम. वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षा, साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का नियमित रूप से पालन किया जाए। वेयरहाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर समय दुरुस्त रखी जाएं।
निरीक्षण के दौरान एडीएम एफ/आर, एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।












