प्रतापगढ़ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त अरमान खान गिरफ्तार
संवाददाता मोहित पाल
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त अरमान खान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अरमान खान को थाना क्षेत्र के जिरियामऊ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।












