पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र को दी गई गरिमामय विदाई, सेवानिवृत्ति पर सम्मानित कर दीं शुभकामनाएं
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
नोएडा। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके लंबे, समर्पित और उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।समारोह में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी डॉ. राजीव नारायण मिश्र के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त की। पूरा समारोह सम्मान और भावुकता के माहौल में संपन्न हुआ।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के समस्त अधिकारियों ने डॉ. राजीव नारायण मिश्र के आगामी जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।












