श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, एसडीएम कुंडा समेत गणमान्य अतिथियों ने प्राप्त किया आशीर्वाद

श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, एसडीएम कुंडा समेत गणमान्य अतिथियों ने प्राप्त किया आशीर्वाद

जेठवारा (प्रतापगढ़)। बोधई का पूरा में मशहूर कथा वाचक श्री देवव्रत जी महाराज के श्रीमुख से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पूरा परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया।

कथा के दौरान श्री देवव्रत जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। उनके मुखारविंद से कथा श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

इस अवसर पर एसडीएम कुंडा श्रीमान अजय यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिहार श्री प्रफुल्ल कुमार सिंह एवं चेयरमैन श्री कुँवर बहादुर पटेल समाजसेवी आदर्श पांडेय कुमुद मिश्रा जेठवारा थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने कथा स्थल पर पहुंचकर व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य श्री देवव्रत जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ी। तृतीय दिवस कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और पूरा वातावरण भक्ति एवं जयकारों से गुंजायमान होता रहा।

और पढ़ें

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की 860 पुडियां सहित कुल 969 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 01 करोड रूपये) स्मैक बिक्री के कुल 174990/- रूपये नगद, 03 अंगूठी पीली धातु, 04 मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनी के बरामद ।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार द्वारा आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108, नोएडा में दीप प्रज्वलित कर ‘यातायात माह – 2026’ का शुभारंभ किया गया तथा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत गो-आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई एवं विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।