प्रतापगढ़ कार-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, किराना दुकान क्षतिग्रस्त, दुकानदार बाल-बाल बचा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। पट्टी क्षेत्र के बरहूपुर स्थित पानीपत बाबा धाम मंदिर के सामने कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क किनारे स्थित किराना दुकान क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय दुकानदार दुकान पर मौजूद था, लेकिन समय रहते हट जाने से वह बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
प्रथम दृष्टया दुर्घटना की वजह मारुति कार चालक की लापरवाही बताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।











