स्वतंत्रता दिवस पर यूपी रोडवेज बस स्टैंड एटा डिपो में ध्वजारोहण समारोह

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी रोडवेज बस स्टैंड एटा डिपो में ध्वजारोहण समारोह

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बस स्टैंड एटा डिपो पर स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टेशन इंचार्ज व्रंद्रा सिंह यादव, भंडारपाल सुरेंद्र सिंह यादव, विनोद यादव, इंचार्ज अविनाश, इंचार्ज सुरेंद्र पचौरी, बीसी सुनील दत्त रावत, इंचार्ज फुरकान अली सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों के साथ देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

ये भी पढ़ें दिल्ली: पीएम बोले – दुश्मन को देंगे मुंहतोड़ जवाब, हिंदुस्तान को मिलेगा हक का पानी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें