पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

पंजाब। राजपुरा के सराय बंजारा और बसंतपुरा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12508) के चार डिब्बों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) जा रही ट्रेन के चार डिब्बे आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें