प्रतापगढ़ में 275 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जीआईसी मैदान में गूंजे वैदिक मंत्र

प्रतापगढ़ में 275 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जीआईसी मैदान में गूंजे वैदिक मंत्र

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को शहर के जीआईसी मैदान में सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में कुल 275 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच नवदंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की।

 

समारोह में 180 अनुसूचित जाति, 93 पिछड़ा वर्ग तथा सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के एक-एक जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें वधू के बैंक खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी, जबकि 21 हजार रुपये की सामग्री भी उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र वितरित कर सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, विधायक जीत लाल पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें