अयोध्या: CHC रुदौली में स्टाफ नर्सों के ठुमकों का वीडियो वायरल
अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रुदौली की स्टाफ नर्सों का फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि नर्सों ने अस्पताल परिसर में फिल्मी गानों पर डांस कर रील बनाई थी, जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया।
वीडियो के वायरल होते ही संबंधित नर्स ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया। हालांकि, यह वीडियो तेजी से अन्य प्लेटफॉर्म पर भी फैल गया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना करीब 10 दिन पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये भी पढ़ें स्वतंत्रता दिवस पर यूपी रोडवेज बस स्टैंड एटा डिपो में ध्वजारोहण समारोह













