मैनपुरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: ममिया ससुर के साथ रहने की जिद पर अड़ी छह बच्चों की मां, पति की गुहार और बच्चों के आंसू भी नहीं पिघला सके दिल

मैनपुरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: ममिया ससुर के साथ रहने की जिद पर अड़ी छह बच्चों की मां, पति की गुहार और बच्चों के आंसू भी नहीं पिघला सके दिल

संवादाता :पंकज मिश्रा  मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां छह बच्चों की मां अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने ममिया ससुर के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस थाने में पति हाथ जोड़कर पत्नी से घर लौटने की गुहार लगाता रहा, वहीं बच्चे अपनी मां को देखकर रोते-बिलखते रहे। इसके बावजूद महिला ने परिवार के साथ वापस जाने से साफ इनकार कर दिया।

मामला मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने 15 अगस्त को पुलिस थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान महिला के अपने पति के मामा यानी ममिया ससुर के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस ने तलाश करते हुए महिला को उसके कथित प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों को थाने लाया गया। महिला के मिलने की जानकारी पर उसका पति भी बच्चों के साथ थाने पहुंच गया।

थाने में भावुक हुआ माहौल, मां को देखकर रो पड़े बच्चे

थाने में उस समय माहौल बेहद भावुक हो गया, जब पति ने पत्नी के सामने हाथ जोड़कर उसे घर वापस चलने के लिए कहा। पति लगातार अपनी पत्नी को परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों का वास्ता देता रहा। दूसरी ओर, मां को सामने देखकर बच्चे भी रोने लगे और उससे घर लौटने की गुहार लगाने लगे।

लेकिन पति की बेबसी, बच्चों के आंसू और परिवार की मिन्नतों का महिला पर कोई असर नहीं हुआ। महिला ने पुलिस और परिजनों के सामने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अपने कथित प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

एसडीएम कोर्ट में पेश की गई महिला

मामले में सब-इंस्पेक्टर मोनिका चौधरी ने महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। भोगांव के क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण द्विवेदी के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के आधार पर की जाएगी।

फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है। छह बच्चों के भविष्य और परिवार के बिखरने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। थाने में पति की बेबसी और बच्चों की मां को वापस पाने की गुहार ने इस पूरे मामले को बेहद भावुक बना दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें