प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे पूज्य सरकार, राजा भैया ने किया आत्मीय स्वागत; खुद बने सारथी, कुंडा के लिए हुए रवाना
प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के कुंडा में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में पूज्य सरकार के प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने पर कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान राजा भैया ने विशेष आत्मीयता दिखाते हुए स्वयं पूज्य सरकार के सारथी की भूमिका निभाई और उन्हें अपने साथ लेकर कुंडा के लिए रवाना हुए।
कल से कुंडा की पावन धरती पर तीन दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा, जहां श्रीराम नाम की अमृतमयी धारा प्रवाहित होगी। वहीं, 20 नवंबर को दिव्य दरबार का आयोजन प्रस्तावित है। इस धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जो श्रीराम कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।


आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हैं और श्रद्धालुओं में पूज्य सरकार के आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।











