रामकथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, छोटे राजा बृजराज प्रताप सिंह ने की अगुवाई

रामकथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, छोटे राजा बृजराज प्रताप सिंह ने की अगुवाई

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

हीरागंज/कुंडा। बेंती में मंगलवार से शुरू होने वाली बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा को लेकर सोमवार को कुंडा तहसील क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। कथा के एक दिन पूर्व कुंडा, बिहार, कालाकांकर और बाबागंज विकासखंडों के साथ नगर पंचायत कुंडा, डेरवा, हीरागंज और मानिकपुर में भव्य कलश यात्राएं निकाली गईं। जगह-जगह श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और आरती के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

बाबागंज की कलश यात्रा की बृजराज प्रताप सिंह ने संभाली कमान

बाबागंज ब्लॉक की भव्य कलश यात्रा कनावां से शुरू हुई। यात्रा की अगुवाई कुंडा विधायक राजा भैया के छोटे बेटे कुंवर बृजराज प्रताप सिंह ने की। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल और पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

यात्रा में जिला पंचायत सदस्य दिलीप पांडेय, कोटेदार संघ अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, सोनू सिंह, प्रेमशंकर यादव, राजू, मनोज सिंह कनावां, कुंवर साहब सिंह, आलोक सिंह, पंकज यादव, आशीष सिंह, अन्नू सिंह, बच्चा सिंह और सूरज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा, जगह-जगह हुआ स्वागत

कनावां से निकली कलश यात्रा का टिकरिया मोड़ पर दिलीप पटेल की अगुवाई में स्वागत किया गया। अंजनी तिराहे पर प्रमोद सोनकर के नेतृत्व में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा हुई। हीरागंज चौराहे पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव की अगुवाई में व्यापारियों और नगर पंचायत के लोगों ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने कलश की आरती उतारकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

महेशगंज में आलोक तिवारी गुड्डू, अरविंद त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव प्रधान, भैया राम यादव, आशीष यादव और दुर्गा तिवारी ने स्वागत किया। राजापुर में प्रधान सुमित सिंह, पटना नहर चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव तथा डीह बलई में समाजसेवी आदर्श पांडेय और प्रधान मुकुंद यादव की अगुवाई में यात्रा का स्वागत किया गया।

लाल का पुरवा नहर पुल पर जिला पंचायत सदस्य राकेश कुमार और धीरज मिश्रा ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। ढिंगवस में प्रधान सोनी मोनी तिवारी ने स्वागत के साथ नाश्ते की व्यवस्था की। टेढ़ा गजई में प्रधान राजेश पांडेय और टेंडा में विद्यालय के बच्चों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

पूरे मार्ग में गूंजे जयकारे, भक्तिमय हुआ माहौल

मालाधर छत्ता में डॉ. रेशम लाल पटेल और पूर्व प्रधान संतराम ने स्वागत किया। आजाद नगर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। झींगुर तिराहे पर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव, प्रधान दीपक तिवारी और डब्लू तिवारी ने यात्रा का स्वागत किया।

लखपेड़ा में प्रधान संघ अध्यक्ष ओमानंद द्विवेदी, पूर्व प्रधान लवकुश शुक्ला और नूर आलम फारूकी गुड्डू ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। नई बाजार में प्रधान शिवलाल सरोज, अजय सिंह और पंकज यादव ने स्वागत किया। बाबागंज बाजार, धनगढ़ और भरतगढ़ में भी प्रधान ईशू शुक्ला, रामचंद्र पांडेय, गोलू मिश्रा, सुनील यादव, अजय यादव और पवन सिंह सहित अन्य लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

मानगढ़ धाम में दीपू सिंह प्रधान, मुलायम यादव, बबलू पांडे और धर्मराज पटेल समेत अन्य लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में जगह-जगह हुए भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा, आरती और श्रद्धालुओं के जयकारों से कुंडा-बाबागंज क्षेत्र का माहौल पूरी तरह राममय और भक्तिमय हो गया।

श्रीराम कथा के शुभारंभ से पहले निकली इस भव्य कलश यात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना दिया। मंगलवार से बेंती में होने वाली श्रीराम कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें