कुंडा राजभवन में चारों ब्लॉकों से निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा विधानसभा क्षेत्र

कुंडा राजभवन में चारों ब्लॉकों से निकली भव्य कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा विधानसभा क्षेत्र

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा प्रतापगढ़। जिले की कुंडा विधानसभा क्षेत्र स्थित बेंती राजभवन में आयोजित होने वाली भव्य एवं दिव्य श्रीराम कथा के शुभारंभ को लेकर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन के क्रम में विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉकों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में भगवा ध्वजों की आकर्षक छटा दिखाई दी। श्रद्धालु जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।

इस भव्य धार्मिक आयोजन में जनसत्ता परिवार के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। कलश यात्रा के माध्यम से कुंडा विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। चारों ओर गूंजते जय श्रीराम के जयकारों से पूरा कुंडा क्षेत्र राममय और भगवामय हो उठा।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें