प्रतापगढ़ बाइक की टक्कर से 14 वर्षीय साइकिल सवार किशोर गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

प्रतापगढ़ बाइक की टक्कर से 14 वर्षीय साइकिल सवार किशोर गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के वीरमऊ माधव स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार 14 वर्षीय किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खभोर गांव निवासी राजेश पाल का पुत्र रियांश पाल गुरुवार दोपहर करीब दो बजे साइकिल से अपने पैतृक गांव जा रहा था। वह सरखेलपुर गांव स्थित अपने ननिहाल से निकला था। वीरमऊ माधव पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।

स्थानीय निवासी उमाकांत पांडेय ने घायल किशोर को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।सूचना पर ग्राम प्रशासक असफाक अहमद परिजनों को जानकारी देने के बाद किशोर को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थानाध्यक्ष कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि घायल किशोर को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।किशोर के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ प्रेम कुमार त्रिपाठी को मिलेगा शब्द साधक सम्मान 2026, प्रतापगढ़ का बढ़ाया गौरव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें