अखंड भारत संकल्प दिवस पर एकता और जनसंख्या नियंत्रण का आह्वान

अखंड भारत संकल्प दिवस पर एकता और जनसंख्या नियंत्रण का आह्वान

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

जनपद एटा उत्तर प्रदेश

एटा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे रोड पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता प्रांत सहमंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता लालसा ने देश का बंटवारा किया, जिससे लाखों हिंदू विस्थापित हुए। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत अब और विभाजन सहन नहीं करेगा। अध्यक्षता सह संघचालक डॉ. चेतन देव शर्मा ने की। मंच पर उपासना सिंह, सुधाकर गुप्ता, अरविंद सिंह चौहान मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने किया और युवाओं को बजरंग दल से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कपिल तिवारी, निशा चौहान, रत्नेश गुप्ता, ममता सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने भारत के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक एकीकरण का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें मदरसा अलजामेआतुल फातिमा पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मना स्वतंत्रता दिवस

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal