अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान
एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटना विवरण
17 जुलाई 2025 को वादी हरिओम गिरी पुत्र खूबी गिरी निवासी पुरानी बस्ती, बड़ा जैन मंदिर, थाना कोतवाली नगर, एटा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आंशू गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता उर्फ रितिक गुप्ता पुत्र सुधीर गुप्ता ने अपने साथियों के साथ उनके घर आकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसी दिन दोपहर करीब 1 बजे, उनके पुत्र जितेन्द्र का बेल्ट से गला घोंटकर गाड़ी संख्या UP-82 AV-9205 से अपहरण कर लिया गया और लाठी-डंडों व बेल्ट से बुरी तरह पीटकर मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया गया।
तहरीर के आधार पर मुअस. 371/2025 धारा 191(2)/115(2)/351(3)/109/140(1) बीएनएस के तहत अंशु गुप्ता सहित कुल 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने 15 अगस्त 2025 को इस मामले में वांछित आरोपी आर्यन कुमार यादव पुत्र दिनेश चंद्र यादव निवासी खुशहालगढ़ थाना रिजोर, एटा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तारी टीम
1. प्र0नि0 अमित कुमार तोमर, कोतवाली नगर एटा
2. उ0नि0 अभिषेक वत्सल
3. उ0नि0 मघेन्द्र सिंह
4. उ0नि0 रविराज सिंह
5. हे0का0 शैलेन्द्र उपाध्याय
6. का0 करनपाल
ये भी पढ़ें अखंड भारत संकल्प दिवस पर एकता और जनसंख्या नियंत्रण का आह्वान












