जमीन फर्जी तरीके से बैनामा कराने का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

जमीन फर्जी तरीके से बैनामा कराने का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

संवाददाता- सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र में जमीन के कथित फर्जी बैनामे को लेकर एक मामला चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की जमीन कथित तौर पर धोखाधड़ी करके बैनामा कराए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने मामले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

परिवार के अनुसार, मामला ग्राम अजारा स्थित गाटा संख्या 611 से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि धारा 24 के अंतर्गत मुखन लाल बनाम ग्राम सभा का मामला भी विचाराधीन है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन के मामले को लेकर उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं। परिवार ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है और पीड़ित परिवार को कब न्याय मिल पाता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें