सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ, अयोध्या से जनकपुर तक रेल संपर्क से भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ, अयोध्या से जनकपुर तक रेल संपर्क से भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

अयोध्या। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंधों को रेल संपर्क के माध्यम से नई मजबूती देने की दिशा में सरयू-कमला एक्सप्रेस की शुरुआत की गई। अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम को जोड़ने वाली इस रेल सेवा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।

इस अवसर पर अयोध्या धाम में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में इस रेल सेवा की भूमिका पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरयू-कमला एक्सप्रेस अयोध्या धाम और माता जानकी की पावन नगरी जनकपुर को रेल मार्ग से जोड़कर दोनों देशों की सांस्कृतिक आत्मीयता को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि भारत और नेपाल की साझा विरासत, आस्था और मैत्री का प्रतीक बनेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें