प्रतापगढ़ पुलिस झण्डा दिवस पर एसपी दीपक भूकर ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

प्रतापगढ़ पुलिस झण्डा दिवस पर एसपी दीपक भूकर ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।

पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित क्वार्टर गार्द पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने विधिवत ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई तथा डीजीपी यूपी का संदेश पढ़कर सुनाया गया।

 

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

एसपी दीपक भूकर ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता, साहस, सेवा और त्याग का प्रतीक है। इसकी गरिमा, मर्यादा एवं गौरव बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें