प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाल प्रदीप कुमार का कौशांबी तबादला, पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाल प्रदीप कुमार का कौशांबी तबादला, पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का तबादला कौशांबी जनपद हो गया। रविवार दोपहर 12 बजे कोतवाली परिसर में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। साथी पुलिसकर्मियों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल की यादें साझा करते हुए नए कार्यक्षेत्र में सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें