प्रतापगढ़ पट्टी कोठियार में सड़क निर्माण को लेकर बवाल सड़क निर्माण के विरोध पर फायरिंग का आरोप, कोठियार में मचा हड़कंप

प्रतापगढ़ पट्टी कोठियार में सड़क निर्माण को लेकर बवाल सड़क निर्माण के विरोध पर फायरिंग का आरोप, कोठियार में मचा हड़कंप

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

मानक विहीन निर्माण का विरोध करने पर ठेकेदार पर फायरिंग का आरोप, मौके से खोखा बरामद

प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोठियार गांव में सड़क निर्माण को लेकर विवाद के दौरान फायरिंग किए जाने के आरोप से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही थी। विरोध करने पर ठेकेदार पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा बरामद किया। पुलिस ने महिंद्रा थार और गिट्टी लदे स्वराज ट्रैक्टर समेत दो वाहनों को कब्जे में लिया है।

ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण का पीडब्ल्यूडी से करीब 30 लाख रुपये का टेंडर हुआ है। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण पहले से सवाल उठा रहे थे। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फायरिंग के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें