एटा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 359 चालान कर वसूला 6 लाख रुपये से अधिक का समन शुल्क
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।
एटा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए एटा पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहन से ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 105 चालान किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे पर इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी की। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले चालकों के 105 चालान कर 2 लाख 20 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया।वहीं, ड्रिंक एंड ड्राइव समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 254 चालान किए गए, जिनमें 3 लाख 81 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया।इस प्रकार विशेष अभियान के तहत कुल 359 चालान कर 6 लाख 1 हजार रुपये का समन शुल्क किया गया।एटा पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा के लिए चेकिंग एवं जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा











